{"_id":"69bfc73211511c32bb0e6ea6","slug":"uttarakhand-controversial-post-made-against-bktc-chairman-on-social-media-private-secretary-files-fir-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर की विवादित पोस्ट, निजी सचिव ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर की विवादित पोस्ट, निजी सचिव ने दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार
हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कथित पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विस्तार
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी कथित पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos
थानाध्यक्ष संतोष कुंवर ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मामले में हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कथित पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य से ठगी: बैंक के नाम से आई कॉल, फिर खाते से उड़ गए 5.82 लाख रुपये
साथ ही लोगों में भ्रम भी पैदा हुआ है और बीकेटीसी संस्था की छवि धूमिल हुई है। बताया कि 17 मार्च को बीकेटीसी के अध्यक्ष की ओर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान दीप मैठाणी ने प्रेसवार्ता में अड़चने पैदा करने का भी प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।