फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः रड़ांग बैंड से माणा गांव तक बदरीनाथ हाईवे पर आए पांच हिमखंड, तस्वीरें...

Sat, 15 Feb 2020 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Feb 2020 01:04 PM IST
सार

  • हिमखंड काटकर हाईवे खोलने में जुटा बीआरओ
  • इस बार यात्रा में बर्फ से पार पाना होगा चुनौती

विज्ञापन
Uttarakhand: Glacier on Badrinath highway from Radang band to Mana village
- फोटो : अमर उजाला

इस बार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई जमकर बर्फबारी से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के संचालन में बर्फ से पार पाने की चुनौती भी बनी रहेगी। बदरीनाथ धाम परिसर से लेकर रड़ांग बैंड तक बर्फ की मोटी चादर बिछी है।


 

Uttarakhand: Glacier on Badrinath highway from Radang band to Mana village
- फोटो : अमर उजाला

रड़ांग बैंड से देश के अंतिम गांव माणा तक पांच हिमखंड हाईवे पर पसरे हैं। बदरीनाथ धाम में विजय लक्ष्मी चौक से धाम परिसर तक आस्था पथ पर छह फीट बर्फ जमी है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रड़ांग बैंड 20 से 25 फीट के हिमखंड काटकर हाईवे खोलने का काम शुरू कर दिया है।
 

Uttarakhand: Glacier on Badrinath highway from Radang band to Mana village
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। इसको देखते हुए बीआरओ हाईवे खोलने में जुटा हुआ है। इस बार बदरीनाथ हाईवे पर रड़ांग बैंड से देश के अंतिम गांव माणा और बदरीनाथ धाम तक कई फीट बर्फ जमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Glacier on Badrinath highway from Radang band to Mana village
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम के परिक्रमा स्थल के चारों ओर लगभग बीस फीट तक बर्फ जमी है। धाम परिसर भी बर्फ से ढका है। बदरीनाथ बस टर्मिनल, टैक्सी स्टेंड, धर्मशाला, माणा गांव, शेषनाग दर्शनी और कंचन गंगा क्षेत्र में भारी मात्रा में बर्फ जमी है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Glacier on Badrinath highway from Radang band to Mana village
- फोटो : अमर उजाला

बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि हाईवे खोलने का काम जारी है। रड़ांग बैंड तक हाईवे को सुचारू कर लिया गया है। यहां माणा गांव तक अभी भी हाईवे पर बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हुए हैं। हिमखंडों को काटकर हाईवे सुचारू किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed