पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News bumper transfers will be in departments list is ready read All Updates in hindi

Uttarakhand: विभागों में होंगे बंपर तबादले, कर्मचारियों-अधिकारियों के ट्रांसफर में अब एक दिन शेष, सूची तैयार

Mon, 29 Jun 2026 08:13 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 29 Jun 2026 08:13 AM IST
सार

उत्तराखंड में  कर्मचारियों और अधिकारियों के बंपर तबादलों के लिए अब सिर्फ एक दिन बचा है। शासन की ओर से दिए गए अतिरिक्त 20 दिनों के समय के बाद भी कई विभागों में तबादला प्रक्रिया अंतिम रूप ले रही है। 30 जून तक कई विभागों में बड़े स्तर पर तबादलों के आदेश जारी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News bumper transfers will be in departments list is ready read All Updates in hindi
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए अब एक दिन शेष है, इसमें बंपर तबादले होंगे। शासन पहले ही इसके लिए विभागों को 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। हालांकि कुछ विभाग अब भी समय पर तबादले की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना हुआ है। इस एक्ट के तहत हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय-सारणी बनी हुई है। इसके तहत हर साल मार्च में तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। जबकि 10 जून तक सभी विभागों में तबादलों का आदेश जारी हो जाना चाहिए, लेकिन इस तबादला सत्र 2026-27 मेें कई विभाग तबादलों की प्रक्रिया को तबादला एक्ट के तहत समय पर पूरा नहीं कर पाए। यही वजह रही कि विभागों ने कार्मिक विभाग से इसके लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय मांगा।

विज्ञापन


विभागों के अनुरोध पर शासन तबादलों के लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। शासन के आदेश के मुताबिक 30 जून तक तबादले कर लिए जाएं। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे के मुताबिक कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए विभाग की पूरी लिस्ट तैयार है, जल्द ही तबादलों के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा होम्योपैथिक विभाग की ओर से भी तबादलों की सूची तैयार कर ली गई है। जिसे 30 जून को जारी किया जाएगा। वन विभाग में भी कुछ अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। आयुवैदिक सहित कुछ अन्य विभागों में भी बंपर तबादले होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तबादलों में संशोधन से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार

कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों को लेकर विभागों का कहना है कि अंतिम तिथि 30 जून को तबादलों का आदेश जारी करेंगें, ताकि इसमें संशोधन के लिए दबाव से बचा जा सके। विभागों के निदेशक और विभागाध्यक्षों का कहना है कि तबादले पहले करने से कुछ कर्मचारी, अधिकारी इसमें बदलाव के लिए दबाव डालने लगते हैं।

ये भी  पढ़ें...Uttarakhand: अब कम अंतराल में कॉर्बेट से राजाजी पहुंचेंगे पांच बाघ, बढ़ेगा कुनबा, योजना में इस बार बदलाव

शिक्षा विभाग को चाहिए और समय

शिक्षकों, कर्मचारियों के तबादलों के लिए अंतिम तिथि के बाद 20 दिन का अतिरिक्त समय मिला, लेकिन शिक्षा विभाग अब भी कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादले नहीं कर पाया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए फिर से अतिरिक्त समय मांगा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed