सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Praveshotsav Celebrated in State Schools 67,815 New Students Enrolled

Uttarakhand: स्कूलों में मनाया गया प्रवेशोत्सव, 67815 नए छात्रों ने लिया दाखिला, शिक्षकों ने किया स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 07 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़कर ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ कर नव प्रवेशित बच्चों का उत्साह वर्द्धन किया।

Uttarakhand News Praveshotsav Celebrated in State Schools 67,815 New Students Enrolled
स्कूलों में प्रवेश उत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के स्कूलों में मनाए गए प्रवेश उत्सव में कक्षा एक से 12 वीं तक 67815 बच्चों ने दाखिला लिया। नए प्रवेशित बच्चों और उनके अभिभावकों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया।

Trending Videos


शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़कर ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ कर नव प्रवेशित बच्चों का उत्साह वर्द्धन किया। साथ ही उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। विभागीय मंत्री ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर 24381 छात्र-छात्राओं ने विद्यालयों में प्रवेश लिया। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 31008 एवं माध्यमिक स्तर पर 12426 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश दिया गया। जिसमें प्राथमिक शिक्षा में कक्षा-एक में 20405 छात्र-छात्रओ, कक्षा दो में 1447, कक्षा तीन में 958, कक्षा चार में 849 एवं कक्षा पांच में 722 छात्र-छात्राएं शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने की पांच विधानसभाओं की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश

उच्च प्राथमिक में कक्षा छह में 28676, कक्षा सात में 1219 एवं कक्षा आठ में 1113 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। माध्यमिक स्तर पर कक्षा नौ में 11859, कक्षा-10 में 278, कक्षा-11 में 233 एवं कक्षा-12 में 56 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश लिया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही उन्हें मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी गई।

शिक्षा से वंचित न रहे कोई भी बच्चा : डॉ धन सिंह
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षक एवं विभाग के कार्मिक घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करें और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed