सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police issues advisory for pilgrims visiting Tungnath Dham and Chandrashila

Uttarakhand: तुंगनाथ और चंद्रशिला में पुलिस को अचानक करनी पड़ी एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं कर रहे थे दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Sat, 13 Jun 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

 तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसी बीच पुलिस ने अचानक चेतावनी जारी की।

Uttarakhand Police issues advisory for pilgrims visiting Tungnath Dham and Chandrashila
एडवाइजरी जारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस  ने सुरक्षा व्यवस्था और सुगम दर्शन के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में केवल पंक्तिबद्ध (लाइन) होकर ही दर्शन करें। साथ ही, दर्शन करने के तुरंत बाद सुरक्षित रूप से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएं ताकि परिसर में अनावश्यक भीड़ न हो।



मौसम की चेतावनी और चंद्रशिला ट्रैक बंद के बीच मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा चंद्रशिला ट्रैक को दोपहर 12:00 बजे के बाद पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 22 जून को पहुंच सकता है मानसून, तापमान में गिरावट और बारिश का दौर होगा शुरू
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी तीर्थयात्री दोपहर 12 बजे के बाद चंद्रशिला ट्रैक पर जाने का प्रयास न करे। अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए सभी भक्तों से मौसम की स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed