{"_id":"697f4abb9c5773fd2f09a36f","slug":"uttarakhand-retired-officer-of-water-corporation-was-digitally-arrested-and-defrauded-of-rs-64-65-lakh-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: खुद को बताया CBI का अधिकारी, जल निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 64.65 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: खुद को बताया CBI का अधिकारी, जल निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 64.65 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार
ठगों ने फोन कर बताया कि उनके नाम पर दिल्ली में फर्जी बैंक खाता खुला है जिसका उपयोग तस्करी के लिए हो रहा है। इसके बाद उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया।
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड जलनिगम से सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 64.65 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, 71 वर्षीय पीड़ित अजबपुर कलां में रहते हैं। उन्हें ठगों ने फोन कर बताया कि उनके नाम पर दिल्ली में फर्जी बैंक खाता खुला है जिसका उपयोग तस्करी के लिए हो रहा है। इसके बाद पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर उच्चतम न्यायालय का जाली वारंट दिखाया। ठगों ने उनके बैंक खातों की जमा राशि के सत्यापन के नाम पर झांसा दिया और भरोसा दिलाया कि जांच के बाद पूरी रकम लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh Crime: युवक ने दरवाजा खटखटाया और तलाकशुदा महिला को मार दी गोली, माैत
डरे सहमे बुजुर्ग ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपियों के बताए गए विभिन्न बैंक खातों से कुल 64,65,000 रुपये स्थानांतरित कर दिए। इसके बाद जब ठगों ने जमानत के नाम पर चार लाख रुपये अतिरिक्त मांगे, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि शनिवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
