सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand unnati selected for kbc 10

उम्र छोटी मगर कारनामा बड़ा, केबीसी की हॉट सीट पर दिखेगी उत्तराखंड की 12 साल की बेटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 02 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand unnati selected for kbc 10
बीयरशिवा स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाली उन्नति का केबीसी सीजन 10 के लिए चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उम्र छोटी मगर कारनामा ऐसा कि हर कोई दंग रह गया। बीयरशिवा स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाली 12 साल की उन्नति गुप्ता का चयन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन-10 में हुआ है।

Trending Videos


बाल दिवस पर उन्नति बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएगी। रामपुर रोड हिमालया फार्म निवासी उन्नति गुप्ता की इस उपलब्धि की जानकारी जैसे ही स्कूल और पड़ोसियों को लगी तो घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब आठ बजे उन्नति के प्रोमो शूट के लिए मुंबई से ब्लू ड्रॉप प्रोडक्शन हाउस की टीम बीरयशिवा स्कूल पहुंची। विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्नति ने डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने उसका हौसला बढ़ाया।

उन्नति की उपलब्धि पर स्कूल में खुशी 

अमर उजाला से बातचीत में उन्नति ने बताया कि उनके पिता नारायण प्रसाद गुप्ता सब्जी कारोबारी हैं और मां ममता गुप्ता गृहिणी हैं। बड़ा भाई उत्कर्ष 12वीं में पढ़ता है। उन्नति ने बताया कि 2 अक्तूबर को केबीसी के लिए पंजीकरण कराने के बाद दिल्ली में आयोजित लिखित और साक्षात्कार परीक्षा में सफलता पाई।

बिग बी से मिलने को उत्साहित उन्नति को पढ़ाई के साथ गायन, नृत्य और मेहंदी लगाने का शौक है। बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए पिता नारायण प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बचपन से ही उन्नति में सीखने की ललक रही। टीवी पर उन्नति हमेशा ज्ञानवर्धक धारावाहिक देखती है। उन्नति ने पूरे परिवार को कभी न भूलने वाला खुशी का पल दिया है।

उन्नति गुप्ता के केबीसी में चयनित होने से बीयरशिवा स्कूल में खुशी का माहौल है। अध्यक्ष निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार और प्रधानाचार्य डॉ. जीएस मेहरा ने बताया कि विद्यालय ही नहीं शहर और प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed