पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather news Monsoon rain warning today Dehradun Haridwar read All Updates in hindi

Uttarakhand Weather: प्रदेश में आज भी बारिश की चेतावनी, देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Mon, 06 Jul 2026 09:51 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Jul 2026 09:51 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को भी देहरादून समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने कहीं-कहीं तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather news Monsoon rain warning today Dehradun Haridwar read All Updates in hindi
देहरादून में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून ने उत्तराखंड में तेजी पकड़ ली है। सोमवार को बागेश्वर जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी जनपदों में भी दिन में कई दौर की बारिश के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार समेत बाकी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: समर प्रोग्राम में बेटी का दाखिला कराने वुडस्टॉक पहुंचे शाहिद कपूर, प्राकृतिक सुंदरता का भी लिया आनंद
विज्ञापन


इसके साथ ही मौसम विभाग ने सात से 11 जुलाई के बीच भी पूरे प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं।

दून के कई क्षेत्रों में हुई बारिश, कुछ रहे सूखे

दून घाटी में रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दिनभर आसमान पर घने बादलों का डेरा रहने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश पूरे शहर में एक समान नहीं हुई। कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई क्षेत्र पूरी तरह सूखे रहे। सुबह करीब 11 बजे राजपुर रोड क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जिससे कुछ देर के लिए सड़कें भीग गईं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं शहर के कई इलाकों में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। बादलों की वजह से वातावरण में ठंडक बनी रही और लोगों को पिछले कुछ दिनों से हो रही उमस से राहत मिली। मौसम सुहावना होने से पार्कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed