सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Temperature drop by eight degrees due to rain alert for rainfall today

Uttarakhand Weather: जमकर बरसे मेघ, आठ डिग्री गिरा पारा; आज भी कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Uttarakhand WeatherToday:  मौसम विज्ञान की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand Weather Temperature drop by eight degrees due to rain alert for rainfall today
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लगातार हो रही बारिश के चलते पारा तेजी से गिरा है। तापमान में सामान्य से आठ डिग्री गिरावट दर्ज होने से लोगों के फिर से गर्म कपड़े निकल आए। सुबह बारिश के कारण लोगों को दफ्तर और बाजार जाने में भी दिक्कतें हुई। कई जगह जलभराव भी हुआ। इस कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

Trending Videos


वहीं, मौसम विज्ञान की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Uttarakhand Snowfall: अप्रैल में दिसंबर जैसी सर्दी; चकराता में हुई बर्फबारी, मौसम बदलते ही ठंड में हुआ इजाफा

मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कहीं-कहीं तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ बादल बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed