{"_id":"69a108a48dc885639a06ac6b","slug":"vasantotsav-starts-today-inaugurated-by-governor-visitors-will-be-counted-through-ai-based-app-dehradun-news-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehardun : तीन दिवसीय वसंतोत्सव आज से, राज्यपाल ने किया शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehardun : तीन दिवसीय वसंतोत्सव आज से, राज्यपाल ने किया शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार
लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का शुभारंभ आज से हो गया है। 27 फरवरी से एक मार्च तक इसका आयोजन होगा। राज्यपाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वसंतोत्सव 2026, देहरादून राजभवन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
लोक भवन में वसंतोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस बार उत्तराखंड तकनीकी विवि एआई आधारित एप से आगंतुकों की गणना करेगा। वहीं, आगंतुक चाहें तो वेबसाइट पर अपना स्वैच्छिक पंजीकरण भी करा सकते हैं। राज्यपाल ने इसके प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
Trending Videos
27 फरवरी से एक मार्च तक होने वाले तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 (पुष्प प्रदर्शनी) का शुभारंभ आज सुबह 10 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया। पहले दिन दोपहर एक बजे से शाम छह तक, 28 फरवरी व एक मार्च को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, शराब पीते ही स्टार्ट नहीं होगी कार, छात्रों ने बनाई सेफ्टी डिवाइस
राज्यपाल ने फूलों से सुसज्जित जिन विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वे देहरादून शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को महोत्सव की जानकारी देंगे। तकनीकी विवि ने लोक भवन के मुख्य द्वार पर एआई-सक्षम कैमरे स्थापित किए गए हैं। आगंतुक वेबसाइट https://vmsbutu.live/ पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकेंगे, जिससे उन्हें एक डिजिटल आई-कार्ड प्राप्त होगा। यह पंजीकरण पूर्णतः ऐच्छिक रहेगा।

कमेंट
कमेंट X