फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wall of two-storey thatched structure collapses in rain

Dehradun News: बारिश में गिरी दो मंजिला छानी की दीवार, टला हादसा

Sun, 09 Aug 2026 09:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 09 Aug 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Wall of two-storey thatched structure collapses in rain
ग्राम मझगांव क्वानू में शनिवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण एक दो मंजिला आवासीय छानी की दीवार भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। तेज आवाज सुनकर जागे परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए निचली मंजिल में बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सूरत सिंह राय की इस छानी की निचली मंजिल में मवेशी बंधे थे, जबकि ऊपरी मंजिल का उपयोग घरेलू सामान रखने के लिए किया जाता था। देर रात भारी बारिश के बीच अचानक दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने मवेशियों को सुरक्षित निकालने के बाद घटना की सूचना क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पटवारी श्याम सिंह तोमर ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि दीवार ढहने से भवन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। यह रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई व मुआवजे के लिए तहसीलदार को प्रेषित की जाएगी। घटनास्थल पर मुआयने के दौरान अमर सिंह राय, नरेश राय, रजनीश, भगत सिंह चौहान और गंभीर सिंह चौहान आदि ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed