{"_id":"6a2956fa7af3bed956028ca9","slug":"workshop-on-chief-ministers-udyamshala-scheme-training-provided-to-women-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132781-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना पर कार्यशाला, महिलाओं को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना पर कार्यशाला, महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
त्यूणी। चकराता ब्लॉक में बुधवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना था। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, स्थानीय उद्यमियों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यशाला में व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, सरकारी सहायता योजनाओं और उत्पाद विकास की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने स्वरोजगार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर बल दिया।
खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उप प्रमुख सुलोचना रावत, इंक्यूबेशन प्रबंधक विपिन रतूड़ी और ब्लॉक मिशन प्रबंधक पूजा गौड़ उपस्थित रहे। इंक्यूबेशन प्रबंधक ने बताया कि योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना और महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत व्यापार पंजीकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, उद्यम स्थापना, उत्पाद विपणन, ब्रांडिंग, लेबलिंग और पैकेजिंग जैसी सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं।
उन्होंने प्रतिभागियों से स्थानीय संसाधनों को आधुनिक बाजार से जोड़कर आय के अवसर बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सफल उद्यमिता के लिए नवाचार, गुणवत्ता और प्रभावी विपणन रणनीतियों पर जोर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
आगामी शिविर और सहयोग
योजना के अंतर्गत आगामी दिनों में त्यूनी, क्वासी, मिंडल, लाखामंडल और अटाल क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में संभावित उद्यमियों को व्यावहारिक सहायता, व्यावसायिक परामर्श और प्रशिक्षण मिलेगा। उन्हें उद्यम स्थापना संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें स्वरोजगार और व्यवसाय विकास की नई जानकारी मिली है।