{"_id":"6a1c9874c13a11a6350f0d1a","slug":"youth-arrested-for-selling-country-made-pistol-dehradun-news-c-5-1-drn1031-985052-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देसी पिस्टल बेचने आया युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देसी पिस्टल बेचने आया युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटेलनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक मोहम्मद उबैदुल रहमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल बरामद हुई है। पटेलनगर थाने में उसके खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेंट ज्यूड चौक के पास एक युवक अवैध पिस्टल लेकर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। टीम ने घेराबंदी कर ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग स्थित एक कार वॉश सेंटर के पास संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद उबैदुल रहमान (24) निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर के पास से देसी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी हथियार का लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि वह हथियार गांव से लेकर आया था और उसे बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos