सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Droupadi Murmu Dehradun two day visit 12-13June will serve as Chief Guest at IMA Passing Out Parade

Droupadi Murmu: दो दिवसीय दौरे पर 12-13 जून को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति, IMA परेड में होंगीं मुख्य अतिथि

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 01 Jun 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड में इस बार राष्ट्रपति पहुंचेंगीं। कैडेट्स को देश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकारी के रूप में कमीशन दिया जाएगा और वे देश की सेवा के लिए तैयार होंगे।

President Droupadi Murmu Dehradun two day visit 12-13June will serve as Chief Guest at IMA Passing Out Parade
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू 12-13 जून को दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंचेंगीं। राष्ट्रपति 13 जून को सुबह 7:30 बजे देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि होंगी।

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महत्वपूर्ण समारोह में शामिल होंगीं और नए कैडेट्स से सलामी लेंगीं। राष्ट्रपति के आने के कारण पासिंग ऑउट परेड की तैयारियों में नया उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Haridwar: विशेष कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को मारी गोली, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग लेकर था निकला

विज्ञापन
Trending Videos


इस बार पासिंग ऑउट परेड में महिला कैडेट्स भी शामिल होंगी। इसे आईएमए अपने लिए एक नए गौरवशाली क्षण के तौर पर देख रहा है। यह परेड भारतीय सैन्य अकादमी के प्रशिक्षण सत्र के समापन का प्रतीक है। इसके बाद कैडेट्स को देश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकारी के रूप में कमीशन दिया जाएगा और वे देश की सेवा के लिए तैयार होंगे।

विशेष प्रशिक्षण कराया जा रहा
पासिंग ऑउट परेड को लेकर नए कैडेट्स में भी जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कैडेट परेड की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे ड्रिल और मार्चिंग का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। आईएमए के वरिष्ठ अधिकारी कैडेट्स की क्षमता को सर्वोच्च रखने के लिए उनसे विशेष प्रशिक्षण करा रहे हैं। इंडियन मिलिट्री एकेडमी की स्थापना एक अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसका उद्घाटन कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल सर फिलिप चेटवोड ने की थी। तब इसकी प्रशिक्षण क्षमता 40 जेंटलमैन कैडेट्स की थी। अब यह क्षमता बढ़कर 1650 जेंटलमैन कैडेट्स तक पहुंच गई है। अब तक 64,000 से अधिक जेंटलमैन कैडेट्स आईएमए से पास आउट होकर देश की सेवा में जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed