{"_id":"6995ea2cdcc4d95b8e04f9f1","slug":"15-minor-boys-created-ruckus-in-bawana-jj-colony-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-124676-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बवाना जेजे कॉलोनी में 15 नाबालिग लड़कों ने किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बवाना जेजे कॉलोनी में 15 नाबालिग लड़कों ने किया बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों ने कई दुकानों में की तोड़फोड़, कुल्हाड़ी, चाकू और लाठी-डंडों से दुकानों को पहुंचाया नुकसान
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बवाल के मामले में की प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी से कर रही पड़ताल
-हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी के मोहल्ले में आकर की लड़कों ने तोड़फोड़, पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना जेजे कॉलोनी में मंगलवार रात नाबालिग लड़कों के एक ग्रुप ने खूब बवाल काटा। हाथों में कुल्हाड़ी, चाकू, लाठी-डंडे से लैस करीब 15 लड़कों ने दुकानों और रेहड़ियों में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने खूब शोर-शराबा कर लोगों को धमकाया। विरोध पर मारने की धमकी दी। बताया जा रहा कि पिछले दिनों बवाना जेजे कॉलोनी में एक युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसका बदला लेने के लिए आरोपी मंगलवार रात को कॉलोनी में पहुंचे थे। इन लोगों ने हत्या करने वाले आरोपी के जानकार व रिश्तेदारों की दुकानों को निशाना बनाकर उनको नुकसान पहुंचाया। बाद में धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
हंगामा और दहशत के बीच लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामे और बवाल की वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। पुलिस ने पीड़ितों का बयान लेकर केस किया है। हमला करने वाले कुछ लड़कों की पहचान भी कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार वारदात मंगलवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास मेन झंडा चौक के पास हुई। यहां पर लोकल मार्केट लगती है। बाइक, स्कूटी व पैदल आए नाबालिगों के ग्रुप ने अचानक वहां पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू की। वह गाली-गलौज करने लगे। रेहड़ी पर पकौड़ी और दूसरा सामान बेचने वाली महिला की रेहड़ी इन लोगों ने तोड़ दी। महिला व उसका पति विरोध करने लगे तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से मारने की धमकी दी। महिला पति के साथ वापस लौट गई। प्रवीण नामक एक शख्स ने बताया कि हत्या करने वाला उसका भांजा है। आरोपियों ने उसकी दुकान तोड़कर प्रवीण को मारने की धमकी दी। करीब दर्जनभर से ज्यादा दुकानों में तोड़फोड़ कर आरोपी भाग गए। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि रमजान के लिए इन लोगों ने अपनी दुकान में कर्ज लेकर सामान भरा था। आरोपियों ने उनकी पूरी दुकानों को तहस-नहस कर दिया। इससे कई लोगों को नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने कुछ लड़कों के नाम पुलिस को बताए हैं, उसके आधार पर पुलिस लड़कों की तलाश कर रही है।
Trending Videos