सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Greenathon: Greenathon will become a powerful initiative for environmental protection and  health.

Amar Ujala Greenathon: पर्यावरण संरक्षण और बेहतर सेहत की सशक्त पहल बनेगा ग्रीनाथॉन, महिलाएं भी होंगी शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
सार

आगामी रविवार (22 फरवरी) की सुबह 6 बजे इस ग्रीनाथॉन दौड़ का आयोजन केडीएमजी साइट गार्डन साइट-सी रेजिडेंशियल पॉकेट ग्रेटर नोएडा से शुरू होगा।

Amar Ujala Greenathon: Greenathon will become a powerful initiative for environmental protection and  health.
अमर उजाला ग्रीनाथॉन के अंतर्गत दो किमी और पांच किमी की दौड़ होगी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण व बेहतर स्वास्थ्य के लिए अमर उजाला ग्रीनाथॉन पहल की जा रही है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ग्रीनाथॉन दौड़ नागरिकों को बेहतर जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। 

Trending Videos


इसी रविवार (22 फरवरी) की सुबह 6 बजे इस ग्रीनाथॉन दौड़ का आयोजन केडीएमजी साइट गार्डन साइट-सी रेजिडेंशियल पॉकेट ग्रेटर नोएडा से शुरू होगा। केडीएमजी ग्रुप के सहयोग से इस ग्रीनाथॉन को आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ग्रीनाथॉन के अंतर्गत दो किमी और पांच किमी की दौड़ होगी। इसमें 12 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। महिलाओं और 18 साल की उम्र के प्रतिभागी दो किमी के ग्रीनाथॉन दौड़ में दमखम दिखाएंगे। वहीं शेष प्रतिभागी पांच किमी की दौड़ में शामिल होंगे। 

दोनों श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 11,000, 5,100 व 2,100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ मेडल व सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। दौड़ के लिए पंजीकरण कराने वाले पहले 500 प्रतिभागियों को टीशर्ट और मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
9999339338, 8586924261

याद रखें यह समय

  • दिन    :    रविवार, 22 फरवरी 
  • समय    :    सुबह 6 बजे से
  • स्थान    :    केडीएमजी साइट गार्डन, साइट-सी, रेजिडेंशियल पॉकेट, ग्रेटर नोएडा

कार्यक्रम के प्रायोजक एवं सहयोगी संस्थान

  • केडीएमजी ग्रुप, सर्वोदय हेल्थकेयर, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, धनश्री स्वीट्स, कॉस्मोजेनिक्स क्लीनिक, राधा गोविंद ज्वेलर्स, उमा पब्लिक स्कूल, इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed