सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI Summit: Such a passion to learn robotics and coding... steps did not stop even in the rain

AI Summit: रोबोटिक्स और कोडिंग सीखने का ऐसा जुनून, बारिश में भी नहीं थमे कदम; नवाचार उन्मुख हैं नौनिहाल

फिरदौस आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
सार

तीसरे दिन भारत मंडपम में जमकर भीड़ उमड़ी। मेडिकल, एग्रीटेक, वेब डिजाइन और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में अपना उद्यम शुरू करने वाले स्टार्टअप्स, छात्र, उद्यमी सभी यहां पहुंचकर कुछ नए की तलाश कर रहे हैं।

AI Summit: Such a passion to learn robotics and coding... steps did not stop even in the rain
demo - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

एआई इम्पैक्ट समिट में रोबोटिक्स, कोडिंग, चैटबॉट जैसे आधुनिक नवाचार सीखने का जुनून बढ़ता ही जा रहा है। तीसरे दिन हुई रिमझिम बारिश भी युवाओं के हौसले को कम नहीं कर पाई। भारत मंडपम में जमकर भीड़ उमड़ी। मेडिकल, एग्रीटेक, वेब डिजाइन और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में अपना उद्यम शुरू करने वाले स्टार्टअप्स, छात्र, उद्यमी सभी यहां पहुंचकर कुछ नए की तलाश कर रहे हैं।

Trending Videos


उद्यमी वर्ग एआई को खतरे के रूप में नहीं, बल्कि एक अवसर के रूप में देख रहे हैं। एआई के साथ आगे बढ़ने की कोशिश में लगे हैं। एआई के क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करना चाहते हैं। भारत को तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में सशक्त बनाना चाहते हैं। युवा वर्ग एआई का उपयोग सीखकर कंटेंट क्रिएटर के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिएटिविटी के जरिए लोगों को इंफ्लूएंस करना चाहते हैं। खुद का वेबसाइट और ऐप्स बनाना चाहते हैं। युवाओं का कुछ वर्ग एआई सीखकर रोजगार की तलाश कर रहे हैं। ताकी वह समय के साथ खुद को बदल सके और समय के साथ चल सके। युवाओं का कहना है कि एआई आने वाले समय में जटिल कामों को और आसान बना देगा। जो एआई के साथ नहीं चलेंगे वह बहुत ही पीछे छुट जाएंगे। वहीं, उद्यमी वर्गों का कहना है कि एआई विकास की जरूरत बन गया है।

एआई के क्षेत्र में स्टार्टअप्स आइडिया लेने आया हूं। ताकी भविष्य में एआई के क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा कर सकूं।
-ध्रुविक, गुजरात

एआई का विस्तार बहुत बड़ा है। इसने अभी से बहुत तरक्की कर ली है। जो इसके साथ नहीं चलेगा, वह बहुत पीछे छूट जाएगा।
-कौशल, राजस्थान

एआई के बिना भविष्य की कल्पना मुश्किल है। एआई से काम बहुत आसान होने वाला है। एआई को खतरा नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देखना होगा।
-मानव राज, दिल्ली
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed