सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather News Drizzle changes Delhi NCR weather temperature drops by 10 degrees

Weather: बूंदाबांदी से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, 10 डिग्री तक गिरा पारा; फिर बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार को दिल्ली में तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और तेज हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में दिल्ली-एनसीआर में फिर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 

Weather News Drizzle changes Delhi NCR weather temperature drops by 10 degrees
दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश के बीच गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को देखने को मिला। ऐसे में तड़के सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमाया था। तेज हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। ऐसे में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि, सुबह के समय दफ्तर जाते समय लोग अपने आप को भीगने से बचाते हुए दिखाई दिए। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के नरेला, बावाना और एनसीआर के गाजियाबाद, दादरी, ग्रेटर नोएडा, बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की गरज, बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए हैं।

Trending Videos

 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते 24 घंटे में 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, बुधवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 1.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 66 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 15.5, आया नगर में 15.2, लोधी रोड में 15.8 और पालम में 15.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 19 से लेकर 22 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 23 फरवरी से इसमें और बढ़ोतरी देखी जाएगी। 23 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

32 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 20 और 21 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा।

23 और 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके अलावा, 22 से लेकर 24 फरवरी तक आंशिक रूप से छिटपुट बादलों की आवाजाही नजर आने का अनुमान जताया है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है। इसके बाद के 5 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed