{"_id":"69da39ef9ff25ad9a801ce09","slug":"2-arrested-in-digital-arrest-case-onein-investment-fraud-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-131813-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डिजिटल अरेस्ट में दो व निवेश फ्रॉड मामले में एक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डिजिटल अरेस्ट में दो व निवेश फ्रॉड मामले में एक धरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
- अपराध शाखा ने दो अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने डिजिटल अरेस्ट और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के मामलों में तीन आरोपियों को यूपी से गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट के मामले में अपराध शाखा में 17 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित ने 47,74,047 रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। पुलिस को 18,74,047 रुपये का सुराग उत्तर प्रदेश के बदायूं में गौतम सिंह के नाम से मिला। इसके बाद उसे आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गौतम ने उसने बताया कि बैंक अकाउंट किट और आरएमएन सिम फरहान को 15,000 रुपये में दे दिए थे। इसके बाद इस्लाम नगर, बदायूं निवासी फरहान (30 ) को नोएडा से गिरफ्तार किया गया।
बागपत का है ऑनलाइन निवेश घाेटाले का आरोप
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बताया कि साइबर सेल ने 35 लाख के ऑनलाइन निवेश घोटाले में शामिल एक मुख्य आरोपी, फर्म के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया है। उसने शिकायतकर्ता को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन