{"_id":"6a6cab23eba5169618036ae0","slug":"37-year-old-man-shot-dead-in-outer-delhis-karala-old-enmity-suspected-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148470-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाहरी दिल्ली के कराला में 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाहरी दिल्ली के कराला में 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का संदेह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस गैंगवार को जोड़कर कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के कराला गांव में 37 वर्षीय हरीश की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार देर रात वह घर लौट रहा था तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। चार गोलियां लगने से घायल हरीश की अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, हरीश का घर और कार्यालय एक ही गली में स्थित हैं। बृहस्पतिवार रात वह कार्यालय बंद कर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हरीश को चार गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि हरीश को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी और पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई। पुलिस गैंगवार के एंगल से भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद टिल्लू गैंग से जुड़े बदमाशों ने सोशल मीडिया पर वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए हरीश के गोगी गैंग से जुड़े होने की बात कही थी। पुलिस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने बताया कि हमले से कुछ देर पहले हरीश से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।