{"_id":"69bea4c27bf499a24d0e38df","slug":"56-youths-who-passed-the-upsc-were-honored-the-chief-minister-heard-their-preparation-stories-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-128762-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यूपीएससी में पास 56 युवाओं का सम्मान, सीएम ने सुनी तैयारी की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यूपीएससी में पास 56 युवाओं का सम्मान, सीएम ने सुनी तैयारी की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, कहा-दिल्ली में हर साल बढ़ने चाहिए आईएएस
-आईपीएस शिक्षा देने के ढांचे को और मजबूत करेगी सरकार, हर प्रतिभा को देंगे संसाधन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के गौरव यूपीएससी अचीवर्स सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले 56 युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगी छात्रों से कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और मजबूत करेगी। दिल्ली में हर एक प्रतिभा को पूरा संसाधन मिलेगा। इस दौरान उन्होंने एक उम्मीद जताई कि आने वाले समय में आईएएस-आईपीएस की संख्या बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शनिवार को हुए इस खास समारोह में उम्मीदवारों के साथ उनके माता-पिता भी शामिल हुए, जिससे माहौल और भावुक व प्रेरणादायक बना। मुख्यमंत्री ने युवाओं से एक-एक कर बातचीत की और उनकी तैयारी, संघर्ष और सफलता की कहानियां सुनीं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की मेहनत सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश के लिए गर्व की बात है। सीएम ने कहा, ये सभी चयनित उम्मीदवार देश की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ बनेंगे और सरकार की योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके मुताबिक, सिविल सेवा सिर्फ अधिकार का पद नहीं, बल्कि समाज की सेवा का बड़ा अवसर है। समारोह में मुख्य सचिव राजीव वर्मा और मंडलायुक्त नीरज सेमवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
युवाओं के सुधाव से बनेंगी नीतियां
सीएम ने कहा सरकार शिक्षा क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका लक्ष्य है कि हर साल राजधानी से बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर निकलें। इसके लिए सरकार बेहतर शिक्षा, सही मार्गदर्शन और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर फोकस कर रही है। शिक्षा का मकसद सिर्फ परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि छात्रों में नेतृत्व, संवेदनशीलता और सेवा का भाव विकसित करना भी है। सरकार कोशिश कर रही है कि किसी भी प्रतिभाशाली छात्र को संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रहना पड़े। छात्रों के अनुभव और सुझाव सरकार के लिए बेहद अहम हैं। इन्हें भविष्य की नीतियों में शामिल किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को और बेहतर अवसर मिल सकें।
Trending Videos