फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A colleague severely injured a young man by repeatedly striking him on the head with a gas cylinder; the accused is absconding

Delhi NCR News: सहकर्मी ने गैस सिलिंडर से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल किया, आरोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
-नजफगढ़ इलाके की घटना, शराब पीने के दौरान हुई थी कहासुनी
विज्ञापन

घायल युवक का मुरादाबाद यूपी स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
-पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर सहकर्मी ने 35 वर्षीय नीरज पर छोटे गैस सिलिंडर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक को दोस्तों ने सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, बाद में परिवार वाले उसे मुरादाबाद (यूपी) के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके सिर की सर्जरी हुई और हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने पीड़ित के भाई विंटू कुमार के बयान पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी नन्हें निवासी अफजलपुर दरौली, संभल, यूपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलत: गांव कैथी का मझरा रामपुर (यूपी) निवासी नीरज दिल्ली में पेंट का काम करता था और बबलू, नन्हें व इंदरपाल के साथ किराए के कमरे में रहता था। 21 जुलाई रात करीब आठ बजे सभी शराब पी रहे थे। आरोप है कि नन्हें ने नीरज से पूछा कि वह उसे काम पर क्यों नहीं ले जाता और गाली देने लगा। मना करने पर नन्हें ने कमरे में रखा छोटा सिलिंडर उठाकर नीरज पर वार कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट व विंटू के बयान पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed