{"_id":"6a6dbaed20165a39a60365f7","slug":"aam-aadmi-party-organizes-national-townhall-against-e-20-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का टाउनहॉल: केजीरवाल बोले- इसमें सरकार का क्या फायदा, लोगों पर इसे क्यों थोप रही है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का टाउनहॉल: केजीरवाल बोले- इसमें सरकार का क्या फायदा, लोगों पर इसे क्यों थोप रही है?
Sat, 01 Aug 2026 02:52 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:52 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने बताया कि दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में इस टाउनहॉल में लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़कर अपने अनुभव और सुझाव रखे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : x/aap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी शनिवार को नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन किया। आम आदमी पार्टी ने बताया कि दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में इस टाउनहॉल में लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़कर अपने अनुभव और सुझाव रखे।
विज्ञापन
आप ने दावा किया कि उनके कार्यक्रम में देश भर से 6 लाख लोग जुड़े। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत प्रधानमंत्री की आवाज निकालने वाले कलाकार श्याम रंगीला के अलावा यूट्यूबर मनीष कश्यप भी शामिल हुए।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कभी वे कहते हैं कि ई20 अच्छा है और कभी कहते हैं कि E20 बुरा है। एक मंत्रालय कहता है कि E20 से 2-5% का फ़र्क पड़ता है, तो दूसरा मंत्रालय 4% की बात करता है। यानी, उन्होंने कोई स्टडी नहीं की। उन्होंने इसे जबरदस्ती लागू किया है। गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज कम हो रहा है। सरकार लोगों पर इसे क्यों थोप रही है? इसमें सरकार का क्या फायदा है? ई20 पेट्रोल अच्छा नहीं है।"
विज्ञापन