फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two wanted shooters involved in the Bawana murder case arrested in an encounter

Delhi Crime: विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर की थी हत्या, दो शूटरों को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 02:14 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 01 Aug 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
Two wanted shooters involved in the Bawana murder case arrested in an encounter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : arrest

दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के बवाना में इस महीने हुई 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित हिमांशु भाऊ-विक्की हाडल गिरोह से जुड़े दो शूटरों हर्ष वासने (19) और विपिन उर्फ श्याम सुंदर (20) को रोहिणी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों को 29 जुलाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि दोनों शूटर एक और हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि कार्रवाई में हर्ष ने एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) प्रवीण दहिया पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के स्कूटी पर गोली चलाई, जिससे वह फिसल गया। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अर्द्धस्वचालित पिस्तौल, छह कारतूस, दो खोखे और एक चोरी का स्कूटी बरामद किया है। 
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त धालीवाल ने बताया कि दोनों पर 18 जुलाई को बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में जोगिंदर उर्फ काला की हत्या का आरोप है। दिनदहाड़े जोगिंदर को छह गोलियां मारी गई थीं और बाद में उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में बवाना थाने में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें वांछित विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ और विक्की उर्फ हाडल ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अपने गिरोह में शामिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि हत्या को अंजाम देने से पहले दोनों ने लक्ष्य की रेकी भी की थी। आरोप है कि यह हत्या गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ और विकी उर्फ हडल के कहने पर की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed