सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP gives notice in Rajya Sabha for cancellation of Delhi Assembly elections and holding fresh elections

Delhi NCR News: आप सांसद ने दिल्ली विधानसभा चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, आबकारी नीति मामले में पार्टी के शीर्ष नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर बदनाम किया, असर दिल्ली के चुनावी माहौल और जनादेश पर पड़ा
Trending Videos
para_count-0

para_count-0
para_count-0
para_count-0 अमर उजाला ब्यूरो para_count-0
para_count-0 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई है। उन्होंने संसद में शून्य काल के तहत इस मुद्दे को उठाने के लिए नोटिस दिया है। उनका कहना है कि तथाकथित आबकारी नीति मामले में पार्टी के शीर्ष नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर बदनाम किया गया, जिसका असर दिल्ली के चुनावी माहौल और जनादेश पर पड़ा। संजय सिंह ने राज्यसभा महासचिव को दिए अपने नोटिस में कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को झूठे मामलों के जरिए बदनाम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया। उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य दिल्ली में पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना और चुनावी परिणाम को प्रभावित करना था। para_count-0
para_count-1 संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में अदालत की हालिया टिप्पणियों से जांच एजेंसियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने अपने अवलोकन में अभियोजन पक्ष प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य स्थापित करने में विफल रहने के बारे में स्पष्ट किया है और मामले को कानूनी रूप से कमजोर बताया। उनके अनुसार, इससे यह संकेत मिलता है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ किया गया। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल के नेताओं के खिलाफ कमजोर या अपर्याप्त आधार पर कार्रवाई की जाती है, तो इसका प्रभाव केवल कानूनी मामलों तक सीमित नहीं रहता। इससे चुने हुए जनप्रतिनिधियों की छवि प्रभावित होती है, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर असर पड़ता है और जनता के जनादेश पर भी सवाल खड़े होते हैं। अदालत की हालिया टिप्पणियों और आरोपियों को दोषमुक्त किए जाने के बाद दिल्ली में नए सिरे से चुनाव कराया जाए, ताकि जनता किसी भी राजनीतिक आरोपों की छाया से मुक्त होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सके।
para_count-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article