{"_id":"69bbe4bcad60371ff80c00db","slug":"accused-of-murder-and-firing-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128437-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हत्या और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हत्या और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधी गिरोह के सदस्य की चार मार्च को कर दी थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी बदमाश फिरदौस उर्फ चुम्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पिता व चाचा के पदचिह्नों पर चल रहा था। इसके पिता पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। चाचा अक्षर उर्फ खोडू भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। ऐशो-आराम की ज़िंदगी और क्लबों के शौकीन फिरदौस को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या व फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार किया है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि फिरदौस ने साथियों के साथ मिलकर विरोधी गिरोह से बदला लेने के लिए उसके सदस्य रहमतुल्लाह उर्फ भोला की चार मार्च को हत्या कर दी थी। इसने की गोली से उसकी मौत हुई थी। यह जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई फायरिंग में भी शामिल है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा, एसआई मनीष व हितेष की टीम फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम के हवलदार नीरज व सिपाही अंकुश को 18 मार्च को की शाम फिरदौस के भलस्वा झील पर आने की सूचना मिली, जहां घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
Trending Videos