सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert Warning of lightning heavy rain and hailstorms in next three hours

अलर्ट: अगले तीन घंटे में बिजली गिरने, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 100 किमी/घंटा तक चल सकती है आंधी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से समय-समय पर जारी होने वाले अपडेट का पालन करने की अपील की है।

Alert Warning of lightning heavy rain and hailstorms in next three hours
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। जारी अलर्ट के अनुसार, प्रभावित इलाकों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

हो सकता है जनजीवन प्रभावित
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश होने तथा ओले गिरने की भी संभावना है। खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है और कमजोर संरचनाओं, पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेवजह घरों से न निकलें
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों और वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed