{"_id":"6a2c09db6d762f8fcc09a547","slug":"video-delhi-residents-of-uttam-nagar-grappling-with-contaminated-water-supply-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi: उत्तम नगर में दूषित पानी की आपूर्ति से जूझ रहे लोग, विश्वास पार्क बी-ब्लॉक में हालात सबसे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: उत्तम नगर में दूषित पानी की आपूर्ति से जूझ रहे लोग, विश्वास पार्क बी-ब्लॉक में हालात सबसे खराब
पश्चिमी दिल्ली के घनी आबादी वाले उत्तम नगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। उत्तम नगर पूर्व, उत्तम नगर पश्चिम और ओल्ड उत्तम नगर के कई इलाकों में लोग पानी की अनियमित आपूर्ति और दूषित जल की समस्या से जूझ रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई स्थानों पर या तो पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है या जो पानी आ रहा है, वह इतना गंदा और बदबूदार है कि उसका घरेलू उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक स्थिति विश्वास पार्क बी-ब्लॉक की बताई जा रही है, जहां लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से नियमित जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित है। कई परिवारों को पीने और रोजमर्रा के कामों के लिए निजी टैंकरों या बोतलबंद पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नलों में सीवर मिश्रित पानी आता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए और जहां सीवर मिश्रित पानी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां पाइपलाइन की मरम्मत एवं सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।