सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another initiative to make Yamuna pollution-free in Delhi; floating trash booms to be installed in drains.

Save Yamuna: दिल्ली में यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की एक और कवायद, नालों में लगेगा फ्लोटिंग ट्रैश बूम

सनी सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 04:11 AM IST
विज्ञापन
सार

बड़े नालों के जरिए प्लास्टिक, पॉलीथिन, खाली बोतलें और अन्य ठोस घरेलू कचरा सीधे यमुना में प्रवाहित होने से बचाने के लिए 80 मीटर लंबा फ्लोटिंग ट्रैश बूम लगाया जाएगा। 

Another initiative to make Yamuna pollution-free in Delhi; floating trash booms to be installed in drains.
इस पर करीब 4.07 लाख रुपये खर्च होंगे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में यमुना नदी को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने एक आधुनिक तकनीकी समाधान अपनाया है। बड़े नालों के जरिए प्लास्टिक, पॉलीथिन, खाली बोतलें और अन्य ठोस घरेलू कचरा सीधे यमुना में प्रवाहित होने से बचाने के लिए 80 मीटर लंबा फ्लोटिंग ट्रैश बूम लगाया जाएगा। 



इस पर करीब 4.07 लाख रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों का दावा है कि यह ट्रैश बूम पानी की सतह पर तैरते हुए एक बैरियर की तरह काम करेगा। जैसे ही नालों का पानी आगे बढ़ेगा, यह बूम कचरे को एक स्थान पर एकत्र कर लेगा, जहां से उसे मशीनों या मैन्युअल तरीके से नियमित रूप से निकाला जा सकेगा। इससे कचरा नदी की मुख्य धारा तक नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव और बदबू से मिलेगी राहत
नालों में कचरा जमा होने से न केवल नदी प्रदूषित होती है, बल्कि मानसून के दौरान नालों में रुकावट आने से सड़कों पर जलभराव की गंभीर समस्या भी पैदा हो जाती है। व्यवस्था से पानी का बहाव सुचारू रहेगा और स्थानीय निवासियों को गंदगी व बदबू से भी राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


हालांकि जब तक सड़कों और नालों में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी और अपशिष्ट प्रबंधन को जमीनी स्तर पर मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिलना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed