{"_id":"69e19a44ca09542a840e1c97","slug":"aparajita-program-was-organized-by-amar-ujala-at-maharaja-agrasen-college-delhi-university-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अपराजिता: मुस्कुराएं और परिवार से करें बात, मनोचिकित्सक ने कहा- तनाव हो जाएगा छू मंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अपराजिता: मुस्कुराएं और परिवार से करें बात, मनोचिकित्सक ने कहा- तनाव हो जाएगा छू मंतर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
सार
गुरुवार को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जब आपको लगता है कि आप अपने जीवन में कुछ नहीं कर सकते। आपके दिमाग में अजीबो गरीब ख्याल आए, तो बिल्कुल भी न घबराएं। दिमाग को शांत रखे। चेहरे पर थोड़ी मुस्कान लाएं और अपने परिवार और दोस्तों से बात करें। आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। बृहस्पतिवार को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में यह बातें मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश ने कहीं।
Trending Videos
छात्राओं के तनाव और वित्तीय प्रबंधन को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में इहबास की मनोचिकित्सक डॉ. अपर्णा गोयल, कोंडली स्थित भारतीय रिजर्व बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक मीनू सिंह के साथ कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार तिवारी और कॉलेज के महिला विकास सेल की संयोजक प्रो गीतिका जैन सक्सेना के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि आप वही करें, जो आपको अच्छा लगता है, जिससे आपको खुशी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंसान बाहर से दिखने में भले ही कमजोर लगता हो, लेकिन अंदर से हर इंसान मजबूत है। वहीं, डॉ. अपर्णा गोयल ने कहा कि तनाव को दूर करने में हमारा परिवार अहम किरदार निभाता है। जब हम अपने परिवार से बात करते हैं, तो हमारा तनाव दूर हो जाता है।
साइबर ठगी से बचाव के सिखाए गुर
मीनू सिंह ने कहा कि कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुद को बैंक का कर्मचारी बनकर आपसे निजी जानकारी और ओटीपी मांगता है, तो उन्हें यह जानकारी शेयर न करे। बैंक आपसे कभी भी फोन करके आपसे निजी जानकारी और ओटीपी की मांग नहीं करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच कर लें, वरना आपका खाता खाली हो सकता है।
