सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two extortion accused arrested in encounter

Delhi NCR News: रंगदारी मांगने के दो आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका जिला एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के साथ हुई मुठभेड़
Trending Videos

-एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा स्कूटी से गिरकर हुआ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाबड़ी इलाके में रंगदारी देने से मना करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान जतिन शर्मा और पवन भंडारी के रूप में हुई है। रोके जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली बारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। बदमाशों की गोली उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी जबकि स्कूटी गिरने से दूसरा बदमाश घायल हो गया।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल को डाबड़ी इलाके में दो बदमाशों ने महेंद्र सिंह नाम के एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि दोनों बदमाश उससे इलाके में दुकान चलाने के लिए रंगदारी मांग रहे थे। घटना के बाद से थाने की पुलिस के साथ साथ एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। तभी सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। उप निरीक्षक सुभाष चंद के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाश महावीर एन्क्लेव में रहते हैं। जतिन विक्की टक्कर गैंग से जुड़ा हुआ है। उसपर पहले से चोरी, झपटमारी, लूट आदि के 23 मामले जबकि पवन पर लूट के चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed