{"_id":"69e1d7363cf6b039b70e302a","slug":"chief-minister-rekha-gupta-flags-off-200-new-ev-buses-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को मिली 200 नई ईवी बसों की सौगात: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, 140 DEVI बसें भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली को मिली 200 नई ईवी बसों की सौगात: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, 140 DEVI बसें भी शामिल
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी गईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर बस डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में साफ-सुथरे और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट विनोद नगर बस डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही ईस्ट विनोद नगर बस डिपो की नई प्रशासनिक इमारत और मदनपुर खादर बस टर्मिनल का भी उद्घाटन किया गया।
Trending Videos
राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी गईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर बस डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में 140 देवी (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज) बसें भी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य खास तौर पर मोहल्लों और अंदरूनी इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर व्यवस्था के तहत राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर करीब 6300 हो गई है। सरकार का कहना है कि इससे प्रदूषण कम करने और लोगों को आरामदायक सफर देने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ईस्ट विनोद नगर बस डिपो की नई प्रशासनिक बिल्डिंग का उद्घाटन किया। साथ ही दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मदनपुर खादर बस टर्मिनल का भी शुभारंभ किया गया। इन दोनों परियोजनाओं से बस संचालन और यात्रियों की सुविधा में सुधार होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में परिवहन क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है और हर महीने नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के विकास के लिए बजट की कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली के विकास पर विशेष ध्यान है और राजधानी को देश की सबसे तेज विकसित होने वाली शहरों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि नई ईवी बसें दिल्ली के हर इलाके तक बेहतर सेवा पहुंचाएंगी। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली से रोहतक के लिए नई इंटरस्टेट बस सेवा भी शुरू की है, जिससे हरियाणा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। सरकार आगे भी दूसरे राज्यों के लिए ऐसी सेवाएं बढ़ाने की तैयारी में है।
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डीटीसी लगातार मजबूत हो रही है। आने वाले समय में बस बेड़े, रूट नेटवर्क और यात्री सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। नई ईवी बसों के आने से दिल्लीवासियों को साफ, शांत और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा, वहीं शहर में हरित परिवहन को भी नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
