सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brigadier Assault Case Police arrested the remaining accused in the attack

Brigadier Assault Case: पुलिस ने हमले के बाकी आरोपियों को किया गिरफ्तार, ब्रिगेडियर और बेटे पर किया था हमला

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 17 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

यह घटना 11 अप्रैल की रात को घटी। ब्रिगेडियर और उनके बेटे ने अपने घर के बाहर एक कार में शराब पी रहे दो व्यक्तियों को टोका। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ और लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारी और उनके बेटे पर कथित तौर पर हमला किया।

Brigadier Assault Case Police arrested the remaining accused in the attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में सेना के ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हमला करने के बाकी फरार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने विमानन कंपनी के निदेशक सतेंद्र उर्फ सोनू (49) और ढाबा मालिक संजय शर्मा (56) को मंगलवार को गिरफ्तार किया था, जिन्हें थाने से ही जमानत मिल गई थी। अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरजीत सिंह (36), सुनील शर्मा (53), आशीष (32) और सतेंद्र (35) शामिल हैं। 

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी महरम नगर में एक साथ बैठे थे, तभी मुख्य आरोपी सतेंद्र का फोन आया। सतेंद्र ने वसंत एन्क्लेव में हुई झगड़े के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद, सभी आरोपी सुरजीत की कार से घटना स्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचने पर आरोपियों और अन्य पक्षों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद सभी अपने-अपने घरों को लौट गए। बाद में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी फरार आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांचकर्ताओं के अनुसार, यह घटना 11 अप्रैल की रात को घटी। ब्रिगेडियर और उनके बेटे ने अपने घर के बाहर एक कार में शराब पी रहे दो व्यक्तियों को टोका। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ और लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारी और उनके बेटे पर कथित तौर पर हमला किया, साथ ही उनकी पत्नी को गाली दी और धमकी दी। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटना से जुड़ी कार को भी जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed