सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain in Delhi and ncr bringing relief to people from the heat

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली समेत आस-पास के शहरों में धूल भरी आंधी के बाद बारिश, गर्मी से मिली लोगों को राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 17 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदला रहा है। दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक तेज हवा चली और देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। 

Rain in Delhi and ncr bringing relief to people from the heat
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शुक्रवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदला रहा है। दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक तेज हवा चली और देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही आज के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी।

Trending Videos

अचानक मौसम ने ली करवट
दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर के समय जहां आसमान में सूर्य देव चमक रहे थे वहीं बाद में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान चली तेज आंधी ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी दिखेंगे ऐसे बदलाव
आंधी के कारण सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन तेज आंधी ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित किया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह बदलाव की संभावना बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed