सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather: with clouds gathering in the sky amid drizzle.

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में चढ़ते पारे पर लगा ब्रेक, बूंदाबांदी के बीच आसमान में बादलों का डेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
सार

बूंदाबांदी और हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल दिया है। आसमान में बादल छाने से माहौल में फिलहाल चुभन नहीं है।  
 

Delhi NCR Weather: with clouds gathering in the sky amid drizzle.
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में चढ़ रहे पारे पर आज सुबह से कुछ विराम लगा है। बूंदाबांदी और हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल दिया है। आसमान में बादल छाने से माहौल में फिलहाल चुभन नहीं है।  

Trending Videos


दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा है। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। गुरुवार इस सीजन का पहला दिन रहा, जब पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। साथ ही, यह इस साल का सबसे गर्म दिन भी रहा। वहीं, दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.3 और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 19 प्रतिशत रही।

हालांकि, फरवरी और मार्च के महीनों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पास जरूर पहुंचा था। साथ ही, बुधवार को भी पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी का असर बना रहेगा। 17 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ बादल बनने की संभावना है। 

18 अप्रैल को दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन शाम या रात में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। वहीं, 19 अप्रैल को भी आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 20 से 22 अप्रैल तक मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान करीब 20 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवाएं भी अलग-अलग दिशाओं से मध्यम गति से चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed