सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal attacks BJP over NEET paper leak

NEET: 'नेपाल-बांग्लादेश की तरह भारत में भी सड़क पर उतरें जेन-Z', नीट पेपर लीक पर बोले केजरीवाल- सरकार हिला दें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 13 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

नीट पेपर लीक को लेकर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा पेपर लीक उन्हीं राज्यों में हुए, जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है।

Arvind Kejriwal attacks BJP over NEET paper leak
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने पेपर लीक होने के बाद नीट की परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर हमला बोला है। नीट पेपर लीक को लेकर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा पेपर लीक उन्हीं राज्यों में हुए, जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है। 

Trending Videos


अरविंद केजरीवाल ने कहा, ' मैं देश के जेन जी से सीधे बात करने आया हूं। मेरी बात ध्यान से सुनना। 2017, 2021, 2024 में पेपर लीक हुए थे। उस समय सीबीआई को जांच सौंप दी गई। क्या सीबीआई ने कुछ किया? इस बार भी सीबीआई को जांच सौंपी गई है। क्या सीबीआई कुछ करेगी? सीबीआई उन्हीं लोगों को रिपोर्ट करती है जो देश में पेपर लीक करा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, 'जब से मोदी सरकार आई है तब से कुल 93 पेपर लीक हुए हैं। करीब 6 करोड़ युवाओं का भविष्य इन पेपरों में बंद था। इससे शक तो पैदा होता है। क्या इनके नेता पेपर लीक करा रहे हैं? अगर नेपाल और बांग्लादेश के जेन-जी सरकार बदल सकते है तो क्या हमारे देश के जेन-जी पेपर लीक करने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकता है। अगर पेपर लीक रोकना है तो हमारी जेन जी को आंदोलन करना होगा।'

युवाओं को सड़कों पर उतरना होगा: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल  ने कहा, 'वर्षों से नीट के पेपर लीक हो रहे हैं और हम सिर्फ सिस्टम को कोसकर आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन सिस्टम अपने आप नहीं चलता, उसके पीछे लोग बैठे हैं। उन्हें पहचानना होगा, पकड़ना होगा और जेल भेजना होगा। इसके लिए युवाओं को सड़कों पर उतरना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed