Delhi Fire: कांझावाला की एक फैक्टरी में भीषण आग, काबू पाने पहुंची दमकल की 28 गाड़ियां; मचा हड़कंप
Delhi Fire News: दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में आज एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग को सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली। यह आग लेन नंबर 17 में स्थित एक फैक्टरी में लगी है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। कुल 28 दमकल गाड़ियां आग बुझाने मौके पर भेजी गईं। दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
The Fire Department received a report around 10:00 AM regarding a fire at a factory located in Lane No. 17 of Delhi's Kanjhawala Industrial Area. 28 fire tenders have rushed to the spot, which are currently attempting to bring the blaze under control: Delhi Fire Services
— ANI (@ANI) May 13, 2026
दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि विभाग को सुबह 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में लेन नंबर 17 में स्थित एक फैक्टरी में लगी है। सूचना के तुरंत बाद 28 गाड़ियों को भेजा गया। जो मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।