सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG Taranjit Singh Sandhu held a meeting with university Vice-Chancellors

Delhi: एलजी तरनजीत सिंह संधू ने कुलपतियों के साथ की बैठक, एआई और रिसर्च आधारित शिक्षा बढ़ाने को कहा

आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 13 May 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

उपराज्यपाल ने बुधवार को दिल्ली सरकार के अधीन आने वाली यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों और निदेशकों के साथ बैठक की। बैठक में शिक्षा, रिसर्च और तकनीक के जरिए दिल्ली के विकास को नई दिशा देने पर चर्चा हुई।

LG Taranjit Singh Sandhu held a meeting with university Vice-Chancellors
एलजी तरनजीत सिंह संधू ने कुलपतियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी की यूनिवर्सिटीज को सिर्फ डिग्री देने वाले संस्थान नहीं, बल्कि रिसर्च और सामाजिक बदलाव के केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को अब दिल्ली की असली समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

Trending Videos


उपराज्यपाल ने बुधवार को दिल्ली सरकार के अधीन आने वाली यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों और निदेशकों के साथ बैठक की। बैठक में शिक्षा, रिसर्च और तकनीक के जरिए दिल्ली के विकास को नई दिशा देने पर चर्चा हुई। एलजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के तहत शैक्षणिक संस्थानों को इनोवेशन, रिसर्च और सामाजिक बदलाव का केंद्र बनना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालयों से कहा कि वे केवल डिग्री देने तक सीमित न रहें, बल्कि नए अनुसंधान की भावना के साथ दिल्ली की वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु प्रदूषण, ट्रैफिक से जुड़ी चुनौतियों पर तैयार करें रिसर्च आधारित समाधान
संधू ने खास तौर पर वायु प्रदूषण, ट्रैफिक और शहरी परिवहन, मानसिक स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी चुनौतियों पर रिसर्च आधारित समाधान तैयार करने की जरूरत बताई। उनका कहना था कि विश्वविद्यालयों में मौजूद रिसर्च क्षमता का सीधा लाभ शहर और आम लोगों तक पहुंचना चाहिए।

छात्रों की सामाजिक भागीदारी बढ़ाएं
बैठक में छात्रों की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। एलजी ने कहा कि एनएसएस, एनसीसी और गांव गोद लेने जैसी योजनाओं के जरिए छात्रों को समाज से जोड़ा जाए, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक, इनोवेटर और रोजगार पैदा करने वाले युवा बन सकें।

एआई और नई तकनीक भविष्य की जरूरत
उन्होंने एआई और नई तकनीकों के इस्तेमाल को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि दिल्ली की यूनिवर्सिटीज़ को टेक्नोलॉजी आधारित और भविष्य के लिए तैयार संस्थान बनाना जरूरी है। एलजी ने सभी संस्थानों से समयबद्ध और ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि शिक्षा और रिसर्च का फायदा सीधे दिल्ली के लोगों तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed