सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   B&B scheme discontinued month ago new stricter policy coming soon said Kapil Mishra

दिल्ली अग्निकांड पर बड़ा एक्शन: पर्यटन मंत्री बोले- बीएंडबी योजना में कमियां, जल्द आएगी नई सख्त नीति; जानें

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Jun 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने घोषणा की है कि बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) योजना में पाई गई विभिन्न कमियों के कारण इसे लगभग एक महीने पहले वापस ले लिया गया है। सरकार अब एक नई और अधिक सख्त बीएंडबी नीति लाने की तैयारी कर रही है, जिसके मसौदे पर जनता से सुझाव मांगे गए हैं।

B&B scheme discontinued month ago new stricter policy coming soon said Kapil Mishra
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) योजना में कई कमियां सामने आने के बाद करीब एक माह पहले इसे वापस ले लिया गया था। अब सरकार नई और अधिक सख्त बीएंडबी नीति लाने की तैयारी कर रही है, जिसका मसौदा पहले ही सार्वजनिक सुझावों के लिए जारी किया जा चुका है।



कपिल मिश्रा ने बताया कि मालवीय नगर में जिस परिसर में आग लगी, वहां एक बीएंडबी यूनिट भी संचालित होने की जानकारी सामने आई है। मजिस्ट्रियल जांच में पता चलेगा कि लाइसेंस मिलने के बाद नियमों का पालन हो रहा था, या नहीं और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के मुताबिक कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान शुरू की गई बीएंडबी योजना के तहत पर्यटन विभाग लाइसेंस जारी करता था और हर तीन साल में उसका नवीनीकरण होता था। हालांकि, इस दौरान नियमित निरीक्षण या निगरानी का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं था। संचालकों को केवल हर 15 दिन में स्थानीय थाने को मेहमानों की जानकारी देनी होती थी।
विज्ञापन
Trending Videos


नई नीति में होंगे सख्त प्रावधान
कपिल मिश्रा ने कहा कि पुरानी व्यवस्था में सामने आई कमियों को देखते हुए नई नीति तैयार की जा रही है। इसका ड्राफ्ट दिल्ली पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है और जनता से सुझाव मांगे गए हैं। सरकार अगले डेढ़ से दो महीने के भीतर नई बीएंडबी नीति लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

सीटीआई ने होटलों रेस्टोरेंट की सुरक्षा जांच की मांग की
मालवीय नगर में आग की घटना में 21 लोगों की मौत के बाद चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली सरकार से सभी होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और सिनेमा हॉल में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की मांग की है। 

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कहा है कि कार्रवाई होटल मालिक तक सीमित न रहे। नियमों का उल्लंघन हुआ है तो फायर डिपार्टमेंट, एमसीडी और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए। संगठन ने सवाल उठाया कि होटल बिना फायर एनओसी के कैसे चल रहा था और छह कमरों की अनुमति के बावजूद 25 कमरे कैसे बना दिए गए। सीटीआई ने सभी संस्थानों से फायर एनओसी लेने और हर साल नवीनीकरण कराने की अपील की है। 

विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान चलाएं एमसीडी  
मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद एमसीडी सतर्क हो रही है। इस कड़ी में स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरी दिल्ली में विशेष अग्नि सुरक्षा अनुपालन अभियान चलाने के लिए पत्र लिखा है। 

सत्या शर्मा ने मालवीय नगर घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। कहा कि मालवीय नगर की घटना ने भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

उन्होंने आयुक्त से कहा कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी श्रेणी की इमारतों का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कराया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां अग्नि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो रहा है। इस विशेष अभियान को भवन विभाग के सहयोग से संचालित किया जाए, ताकि ऐसे भवनों की पहचान की जा सके जहां अग्नि सुरक्षा उपायों की कमी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed