सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Friday alert in Khoda, 1,000 soldiers deployed to prevent communal tensions

Ghaziabad: खोड़ा में जुमे पर अलर्ट, सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए 1000 जवान तैनात; छावनी में तब्दील हुई कॉलोनी

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jun 2026 06:39 AM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार को 19 मस्जिदों पर नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी, आरएएफ, आरआरएफ की बटालियन समेत एक हजार पुलिसकर्मी क्षेत्र में तैनात रहेंगे।

Ghaziabad: Friday alert in Khoda, 1,000 soldiers deployed to prevent communal tensions
पूरे क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

सूर्या हत्याकांड के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए खोड़ा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। शुक्रवार को 19 मस्जिदों पर नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी, आरएएफ, आरआरएफ की बटालियन समेत एक हजार पुलिसकर्मी क्षेत्र में तैनात रहेंगे। साथ ही पूरे क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। 

Trending Videos


खोड़ा में 19 मस्जिद और चार मदरसे हैं। इनमें से दो मदरसों को सील किया जा चुका है और एक पर नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों का सहयोग कर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से कराने की बात कही है। सूर्या हत्याकांड के बाद कुछ हिंदू संगठनों की ओर से जुमे की नमाज न करने देने की चेतावनी दी गई है। उसी के मद्देनजर खोड़ा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


45 गैंगस्टर चिह्नित, सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई
खोड़ा पुलिस के तीन दिवसीय सत्यापन अभियान में हिस्ट्रीशीटर समेत 1600 अपराधियों को चिंहित किया गया। इस दौरान पुलिस ने 45 गैंगस्टर की कुंडली निकालकर उनको रडार पर लिया है। इन सभी के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू करते हुए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed