सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patnitop will become a global tourist destination

Global Destination: पटनीटॉप बनेगा वैश्विक पर्यटन स्थल, केंद्र की सूची में शामिल; 500 करोड़ से होगा कायाकल्प

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jun 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्र सरकार ने देश के जिन 50 बेहतरीन पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर विकसित करने के लिए चुना है उनमें पटनीटॉप भी शामिल है।

Patnitop will become a global tourist destination
योजना को लेकर लोगों से 10 दिन के भीतर सुझाव मांगे गए हैं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप को विश्व स्तरीय पहचान मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने देश के जिन 50 बेहतरीन पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर विकसित करने के लिए चुना है उनमें पटनीटॉप भी शामिल है। इस महायोजना के तहत पटनीटाॅप को 500 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे पर्यटन स्थल के आसपास 30 किलोमीटर के दायरे में विकास कार्य किए जाएंगे। योजना को लेकर लोगों से 10 दिन के भीतर सुझाव मांगे गए हैं।



केंद्र सरकार की ग्लोबल डेस्टिनेशन स्कीम के तहत एक राज्य एक वैश्विक गंतव्य को विकसित किया जा रहा है। इस महायोजना का मुख्य लक्ष्य देश के 50 चुनिंदा घरेलू पर्यटन स्थलों को टूरिज्म बूस्ट विजन के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विश्व स्तरीय हब के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से पटनीटाॅप को चुना गया है। बुधवार को पटनीटॉप विकास प्राधिकरण और स्थानीय कारोबारियों के साथ अहम बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विकास पर व्यापक चर्चा की गई। विधायक बलवंत मनकोटिया भी माैजूद रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से पटनीटाॅप के विकास के लिए 10 दिनों में आइडिया और सुझाव साझा करने की अपील की है। इन सुझावों को मास्टर प्लान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


ये विकास कार्य होंगे योजना में
योजना के तहत पटनीटॉप के साथ-साथ आसपास के खूबसूरत और धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ा जाएगा। करलाह-गौरीकुंड सड़क का निर्माण कर पर्यटकों के लिए गौरीकुंड, मानतलाई, सुद्धमहादेव, बैणी संगम और हरिद्वार जैसे पवित्र स्थलों की राह आसान की जाएगी। लाटी, मरोठी, सराड़, डुडू, किरची और शिवगली जैसी अनछुई वादियों को भी पर्यटन मानचित्र पर उभारा जाएगा। पत्नीटाॅप में बने पार्कों का साैंदर्यीकरण भी किया जाएगा। केंद्र सरकार के इस कदम से न केवल पर्यटन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय रोजगार को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

पटनीटॉप में मल्टी स्टोरी पार्किंग का है प्रस्ताव
मनकोटिया ने बताया कि पटनीटॉप में मल्टी स्टोरी पार्किंग का प्लान है। यहां से सैलानी सर्कुलर मार्ग पर बैटरी कार के जरिए पटनीटॉप और दूसरे क्षेत्रों में घूम सकेंगे। दुबई में आर्टिफिशियल बर्फ का पूरा एक क्षेत्र है लेकिन पटनीटॉप में कुदरती बर्फबारी होती है। यहां कई तरह के आइडिया तैयार कर सकते हैं।

नत्थाटाॅप की सड़क कुद से जोड़ी जाएगी
योजना के तहत पटनीटाॅप ही नहीं, नत्थाटाॅप की सड़क भी सुधरेगी। इसे कुद से भी जोड़ा जाएगा। वर्तमान में बर्फबारी से पटनीटॉप, नत्थाटाॅप की सड़कें कई दिनों तक बंद रहती हैं। बर्फबारी के दाैरान भी आवागमन सुनिश्चित बनाए रखने के लिए योजना तैयार की जाएगी।

युगधार मेले में अगले वर्ष सड़क मार्ग से पहुंच सकेंगे
विधायक ने यह भी बताया कि युगधार के लिए सड़क मंजूर हो गई है। अगले वर्ष मेले से पहले इस स्थल तक सड़क पहुंच जाएगी। उम्मीद है कि अगले वर्ष मेले में लोग सड़क के जरिए मेला स्थल पर पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को ऐसा अनुभव देना है कि वे सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि 4 से 5 दिनों का टूर प्लान बनाकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed