Wall collapses in Delhi: मलबे में दबने से एक श्रमिक की मौत, दो घायल, खोदाई के दौरान हुआ हादसा
शुक्रवार को लोधी कॉलोनी में सीवेज पाइपलाइन निर्माण के दौरान दीवार ढही। हादसे में देवेंद्र (55) की मौत हुई, राजेश (48) और उमर (20) घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के लोधी कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सीवेज पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार अचानक ढह गई। हादसे में मलबे के नीचे तीन लोग दब गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
VIDEO | Delhi: Wall collapses during excavation work in Sunlight colony; 1 labourer killed, 2 injured.#DelhiNews
विज्ञापनविज्ञापन
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/8Ap57dCGkX— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026विज्ञापन
दमकल विभाग के मुताबिक, घटना लोधी होटल के पास लोधी कॉलोनी में हुई। सूचना मिलने पर लोकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मलबे में तीन लोगों के दबे होने की जानकारी मिली। दबे हुए तीन लोगों में से दो को दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे व्यक्ति को दमकल कर्मियों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की पहचान राजेश (48) और उमर (20) के रूप में हुई है। दोनों का एम्स ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं, हादसे में देवेंद्र (55) की मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि सीवेज पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान दीवार कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ।