फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP gears up for the 'Har Ghar Tiranga' campaign

Delhi NCR News: हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी में जुटी भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और तिरंगा यात्रा के लिए संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए भाजपा हरियाणा ने संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने 14 अगस्त को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए विभिन्न समितियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी है।
कार्यक्रम के साथ-साथ जिला, मंडल, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर भी श्रद्धांजलि सभाएं, प्रदर्शनी, संगोष्ठियां, संवाद कार्यक्रम और तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। अर्चना गुप्ता ने बोधराज सीकरी को विभाजन विभीषिका दिवस आयोजन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। वहीं पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा और निखिल मदान को सह-संयोजक तथा जगदीश चोपड़ा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह समिति प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं और समन्वय का दायित्व संभालेगी। युवा पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, विधायक विनोद भयाना, महापौर प्रवीण पोपली, हरविंद्र कोहली और विशाल सेठ को दी है। विभाजन विभीषिका के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटिकाओं और सोशल मीडिया अभियान की जिम्मेदारी डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी तथा राजू बिरमानी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महेश चौहान को तिरंगा यात्रा का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। सभी मंडलों में संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक मंडल में तीन से चार कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएगी जो तिरंगा यात्रा के संचालन और जनसंपर्क की जिम्मेदारी निभाएगी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।

सैनी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के गायन पर भी विशेष फोकस रहेगा। तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, सेल्फी विद तिरंगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के तहत देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा शोभायात्राएं, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed