सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother-in-law and brother-in-law were chased to death after an argument, the other brother-in-law was stabbed in the head, and is seriously injured.

Delhi NCR News: कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर जीजा-साले की हत्या, दूसरे साले के सिर में घोंपा चाकू, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित जखीरा में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई वारदात, पड़ोसियों पर हमला करने का आरोप, एक युवक के सिर में चाकू लगकर अंदर ही टूटा
Trending Videos

-युवक की हालत नाजुक, एलएनजेपी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार, मामले की छानबीन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस ने मामले में हत्या, समेत अन्य धाराओं में किया मामला दर्ज, दूसरे पक्ष की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कर पीड़ित पक्ष के नाबालिग को हिरासत में लिया गया
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित जखीरा में कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर जीजा-साले की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य साले के सिर में चाकू घोंप दिया। वारदात के दौरान चाकू युवक के सिर में ही टूट गया। गंभीर हालत में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है।
हालांकि सर्जरी कर उसके सिर से चाकू निकाल दिया गया। युवक कोमा में है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी है। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद मंसूर उर्फ सन्नाटा (27) और इसके जीजा मोहम्मद इंम्तियाज (25) के रूप में हुई है। अस्पताल में मंसूर के भाई मोहम्मद समीर (18) की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने हत्या के मामले में सबीना और इमरान को गिरफ्तार किया है। सबीना ने आरोप लगाया कि मंसूर, उसका जीजा और भाई चाकू लेकर उनको धमकाने के लिए आए थे। इस दौरान विवाद हुआ। हमले में सबीना व उसके पक्ष के एक अन्य युवक अरमान को चाकू लगा है। वहीं मंसूर के परिवार ने सबीना व उसके परिवार पर दौड़ा-दौड़ाकर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मूलरूप से दरभंगा, बिहार का रहने वाला मंसूर अपने परिवार के साथ राखी मार्केट, जखीरा, सराय रोहिल्ला इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता मोहम्मद जमील के अलावा मां शबनम, तीन भाई सलमान, मीर, समीर व पत्नी नगीना और दो बच्चे हैं। वहीं मंसूर के जीजा इम्तियाज के परिवार में पिता शकील मां गुलशन, दो भाई, दो बहन व पत्नी सना व दो बच्चे हैं। मंसूर और उसके परिवार का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मंसूर अपने भाइयों के साथ घर वापस लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया। सबीना व उसके परिवार का आरोप है मंसूर, उसके भाई व जीजा चाकू लेकर उनके घर में घुस गए थे। इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बाद में बचाव करने के दौरान दोनों ओर से चाकू बाजी हुई। वहीं मंसूर के परिजनों का आरोप है कि मंसूर व उसके भाई चुपचाप नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे। इस बीच आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान आरोपियों ने मंसूर, उसके भाई समीर व जीजा इम्तियाज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में मंसूर, समीर व इम्तियाज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से मंसूर को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इम्तियाज को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान मंसूर की भी मौत हो गई। समीर की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि सबीना और अरमान को हमले में चाकू लगा है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने कहा कि सबीना व उसके परिवार की शिकायत पर मंसूर के परिवार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मंसूर के परिवार की शिकायत पर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंसूर के नाबालिग भाई व दूसरे पक्ष से सबीना व इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed