सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानूनः मंडी हाउस से संसद मार्च शुरू, धारा 144 लागू, भारी फोर्स तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 Dec 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं। दो दिनों की शांति के बाद मंगलवार को फिर से राजधानी में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी के चलते मंडी हाउस में धारा 144 लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में सीएए के विरोध में कई धरना और प्रदर्शन हो रहे हैं। इन धरना प्रदर्शन के चलते जहां कुछ मार्ग बंद हैं तो कुछ मार्ग मंगलवार को प्रभावित रह सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। रोड नंबर 13 पर शाहीनबाग कांपलेक्स के सामने स्थानीय लोगों का पिछले रविवार से प्रदर्शन चल रहा है। इसकी वजह से इस रोड के दोनों कैरिज-वे बंद हैं। इसके अलावा ओखला से कालिंदी कुंज जाने वाला ओखला अंडरपास बंद है। इस कारण मथुरा रोड, आश्रम चौक, डीएनडी और आगरा कैनाल रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ हुआ है। पुलिस ने लोगों को जरूरत न होने पर इन मार्गों से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने मंगलवार दोपहर को मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकालने के लिए इकट्ठा हो गए हैं। हालांकि छात्रों के इस मार्च को पुलिस की अनुमति नहीं दी गई है।

CAA 2019 protest in Delhi Live update section 144 imposed in mandi house various protest in capital
protest against caa - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:04 PM, 24-Dec-2019
भारी संख्या प्रदर्शनकारियों की जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे हैं।
02:30 PM, 24-Dec-2019
योगेंद्र यादव ने कहा सीएए और एनआरसी इस देश की आत्मा के खिलाफ। पीएम जनता को भरोसा दें कि किसी को भी देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा।
01:37 PM, 24-Dec-2019

टॉलस्टॉय मार्ग तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

टॉलस्टॉय मार्ग तक पहुंचे प्रदर्शनकारी। तस्वीर में योगेंद्र यादव को भी देखा जा सकता है।

01:06 PM, 24-Dec-2019

योगेंद्र यादव भी मौजूद

मंडी हाउस  से निकले इस विरोध प्रदर्शन में योगेंद्र यादव भी शामिल हैं। यह मार्च बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। इस मार्च में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र शामिल होने पहुंचे हैं।
01:03 PM, 24-Dec-2019

हाथों में भगत सिंह और साझी विरासत लिए आगे बढ़े प्रदर्शनकारी

शांतिपूर्ण मार्च करते हुए मंडी हाउस से जंतर-मंतर की ओर निकले प्रदर्शनकारी। इनके हाथों में भगत सिंह से लेकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तक की तस्वीरें और तरह-तरह के नारे लिखे लोग हाथ में लेकर चल रहे हैं।
 

 
12:16 PM, 24-Dec-2019

नागरिकता कानूनः मंडी हाउस से संसद मार्च शुरू, धारा 144 लागू, भारी फोर्स तैनात

मंडी हाउस में लगी धारा 144
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसके चलते मंडी हाउस पर सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है। इसके अनुसार एक जगह पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। गौरतलब है कि जामिया के छात्र आज मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए वह मंडी हाउस में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी है।



 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed