सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Class 10 Result 2026 Declared Check Scorecard Direct Link Pass Percentage and Toppers List

CBSE Class 10 Results: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के बोर्ड नतीजे, इन तरीकों से छात्र देख सकते हैं अपने अंक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 15 Apr 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE 10th Result 2026 Link Toppers List: छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। इसके अलावा उमंग एप पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।

CBSE Class 10 Result 2026 Declared Check Scorecard Direct Link Pass Percentage and Toppers List
परिणाम आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। इसके अलावा उमंग एप पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं। परिणाम देखने के लिए रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी तैयार रखें। इस वर्ष लाखों छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं। परिणाम को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Trending Videos

CBSE Board Class 10th Result 2026: कब हुई परीक्षा
CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में ली गई थीं, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2026: क्या बोर्ड टॉपर लिस्ट करेगा जारी?
सीबीएसई बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा है। संभावना है कि बोर्ड इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। इसका मकसद छात्रों के बीच बेवजह की प्रतिस्पर्धा को कम करना है। हालांकि, कुछ स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी साझा कर सकते हैं।

CBSE 10th Result 2026: पुनर्मूल्यांकन के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही, जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उनके लिए बोर्ड द्वारा जुलाई के आसपास सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed