{"_id":"6998090881fe2e2c4405557a","slug":"class-12-student-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-metro-train-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 12वीं कक्षा के छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने लगाई छलांग, परिवार के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 12वीं कक्षा के छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने लगाई छलांग, परिवार के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर के जरिए पुलिस को एक युवक के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला अश्विनी उत्तम नगर के सक्सेस कोचिंग सेंटर से कोचिंग ले रहा था। उसके पिता देवेंद्र डीटीसी बस चालक हैं। वह परिवार का इकलौता बेटा था।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 17 साल के नजफगढ़ निवासी अश्विनी डागर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अश्विनी के परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
Trending Videos
मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11.07 बजे उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर के जरिए पुलिस को एक युवक के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक द्वारका की ओर से आ रही ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उसके सामने ट्रैक पर कूद गया। ट्रेन के चपेट में आकर वह कुचल गया। पुलिस ने शव को ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में पता चला कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला अश्विनी उत्तम नगर के सक्सेस कोचिंग सेंटर से कोचिंग ले रहा था। उसके पिता देवेंद्र डीटीसी बस चालक हैं। वह परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना की वजह से आधे घंटे तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन बाधित रहा।