सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired Delhi Police sub-inspector shot by miscreants

Road Rage:दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को बदमाशों ने मारी गोली, प्रॉपर्टी विवाद में किया हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने हत्या का प्रयास का केस कर हमलावरों की की तलाश कर रही है। पीड़ित के बेटे ने अपने एक रिश्तेदार पर प्रॉपर्टी विवाद के लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है।

Retired Delhi Police sub-inspector shot by miscreants
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंडका के बक्करवाला इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर प्रॉपर्टी विवाद में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक 80 साल के रिशाल सिंह को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावरों ने उनपर पांच छह राउंड गोली चलाई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पुलिस ने परिवार वालों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या का प्रयास का केस कर हमलावरों की की तलाश कर रही है। पीड़ित के बेटे ने अपने एक रिश्तेदार पर प्रॉपर्टी विवाद के लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है।

Trending Videos


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी की दोपहर करीब 1.15 बजे पुलिस को बक्करवाला इलाके से एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को 80 साल के रिशाल सिंह घायल अवस्था में मिले। जिसे पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से परिवार वालों ने उन्हें राठी अस्पताल में शिफ्ट करवाया। पीड़ित के पेट, बाएं कंधे, दाहिनी कोहनी और दाहिने पैर में गोलियां लगी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच में पता चला कि घायल रिशाल सिंह दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे और 2006 में सेवानिवृत हुए थे।

पीड़ित के बेटे ने आरोप लगाया कि उसका एक रिश्तेदार सागर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। वह साथी के साथ मौके पर आया और उनके पिता पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं। उसने पुलिस को बताया कि एक प्लॉट को लेकर उनका विवाद चल रहा था।

हाल ही में अदालत ने उनके पक्ष में निर्णय दिया था। उसके बाद उस प्लॉट पर उसके पिता दीवार लगाने का काम कर रहे थे। मौके की छानबीन के दौरान पुलिस को करीब 10 खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बेटे के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकाने पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed