{"_id":"69976f6a46ae415d0f012513","slug":"the-court-s-question-why-do-bollywood-celebrities-always-come-to-the-delhi-high-court-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत का सवाल: बॉलीवुड हस्तियां दिल्ली हाई कोर्ट ही क्यों आती हैं, जुबिन नौटियाल की अधिकार याचिका पर प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत का सवाल: बॉलीवुड हस्तियां दिल्ली हाई कोर्ट ही क्यों आती हैं, जुबिन नौटियाल की अधिकार याचिका पर प्रश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सार
अदालत ने पूछा कि आखिर बॉलीवुड हस्तियां अपने गृह राज्य की अदालतों के बजाय सीधे दिल्ली हाई कोर्ट में ही मामले क्यों दाखिल करती हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
हाई कोर्ट ने गायक जुबिन नौटियाल की व्यक्तित्व अधिकार से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम सवाल उठाया। अदालत ने पूछा कि आखिर बॉलीवुड हस्तियां अपने गृह राज्य की अदालतों के बजाय सीधे दिल्ली हाई कोर्ट में ही मामले क्यों दाखिल करती हैं।
Trending Videos
न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता उत्तराखंड में रहते हैं, तो वहां की अदालत में याचिका दाखिल करने में क्या परेशानी थी। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि सिर्फ इसलिए कि केंद्र सरकार के मंत्रालय दिल्ली में हैं, हर मामले को दिल्ली हाई कोर्ट में नहीं लाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल ने अदालत में कहा है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उनकी आवाज, नाम, फोटो व अन्य व्यक्तित्व से जुड़े तत्वों का बिना अनुमति इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उनके व्यक्तित्व अधिकार, ट्रेडमार्क व कॉपीराइट का उल्लंघन हो रहा है। याचिका में रोमानिया और यूएई से जुड़े कुछ विदेशी संस्थानों को भी पक्षकार बनाया गया है।