सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car collides with e-rickshaw, six-year-old girl killed and grandmother injured

Death in Accident: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह साल की बच्ची की मौत और उसकी नानी घायल; चालक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 07:15 AM IST
विज्ञापन
सार

हादसे में छह साल की मासूम और उसकी नानी घायल हो गई। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसकी नानी के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का केस कर कार चालक को गिरफ्तार किया है।

Car collides with e-rickshaw, six-year-old girl killed and grandmother injured
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनकपुरी इलाके में एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में छह साल की मासूम और उसकी नानी घायल हो गई। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसकी नानी के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का केस कर कार चालक को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


 पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि मंगलवार सुबह माता चानन देवी से सड़क हादसे में घायल छह साल की बच्ची और एक महिला को भर्ती कराने की जानकारी मिली।अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल छह साल की लाजवंती गार्डन निवासी छह साल की प्रिशल और उसकी नानी 57 साल की मर्सी जेवियर को मैक्स अस्पताल द्वारका में शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान प्रिशल ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और अगले दिन उसका दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। 

पुलिस ने बच्ची की घायल नानी मर्सी जेवियर से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 7.40 बजे वह अपनी नातिन के साथ ई-रिक्शा में जा रही थीं। जनकपुरी फायर स्टेशन के पास ई-रिक्शा को एक कार से टक्कर मार दी। आरोपी की पहचान माजरा डबास निवासी संजीव के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed